Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

बाजार से लौटते समय महिला को बनाया निशाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं : थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपो

आसिम अज़ीज़

Fri, Oct 30, 2026
Post views : 9

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर । जनपद पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित “इम्पेक्ट कॉलेज” में साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को समझा।

कार्यक्रम के दौरान द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान, फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने एवं आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इसके अतिरिक्त 'मिशन शक्ति फेस-6' अभियान के अंतर्गत छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा, महिलाओं को आत्मरक्षा के आवश्यक उपायों और नारी सम्मान से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन