Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

संगठन मजबूत करने का संदेश : सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 4, 2026
Post views : 15

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जयचन्द्र विमल, गांवों से बाजार तक कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

उन्नाव। समाजवादी पार्टी की जिला कमान संभालने के बाद जयचन्द्र विमल बुधवार को पहली बार सफीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। गांवों से लेकर कस्बों और प्रमुख चौराहों तक हुए स्वागत के जरिए स्थानीय सपाइयों ने अपनी सक्रियता और संगठन के प्रति एकजुटता दिखाने की कोशिश की। विधानसभा अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे खुमान खेड़ा से हुई। यहां से जिलाध्यक्ष का काफिला भवानी खेड़ा, चकलवंशी, भिनकीपुर और प्रधान ढाबा होते हुए जमाल्दीपुर पहुंचा। इसके बाद सफीपुर नहरिया, तिवारी स्वीट्स और बरदाही बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मवई स्थित शांति मैरिज लॉन, मियागंज तिराहा और चौराहे पर भी समर्थकों की मौजूदगी रही। भ्रमण के अंतिम पड़ाव में उनका काफिला रसूलाबाद मुंशीगंज तिराहे से होते हुए रामा पेट्रोल पंप सफीपुर मोड़ पहुंचा। इस दौरान जयचन्द्र विमल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन और जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।  इस मौके पर वीरेंद्र शुक्ला, सीएल यादव, उमाशंकर यादव, मोहम्मद इस्माइल, राजेश यादव उर्फ साधु, विनोद पाल, मंजीत यादव, प्रशांत कटियार, राकेश कश्यप, उमालाल यादव, अब्दुल आलम, राजेश मिश्रा, यदुवीर यादव, छोटेलाल भारती, अशोक सिंह यादव, अवधेश सिंह, अशोक सिंह चंदेल और राममिलन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन