Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा : युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 22, 2026
Post views : 50


व्हाट्सएप पर कार्तिकेय बुक नाम से आया था संदेश, अलग-अलग खातों से गेमिंग में लगाता रहा रकम

उन्नाव। व्हाट्सएप पर आए एक मैसेज के बाद ऑनलाइन गेमिंग शुरू करना माखी के युवक को भारी पड़ गया। गेम में रकम लगाने के दौरान उसे शायद अंदाजा नहीं था कि वह साइबर ठगी के जाल में फंस चुका है। अपने खाते के साथ दोस्त के बैंक खाते से भी रकम लगाने के बाद जब पैसा वापस नहीं मिला तो उसे ठगी का पता चला। युवक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माखी के रहने वाले राजन सिंह के मोबाइल पर 16 जुलाई को व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज कार्तिकेय बुक नाम से भेजा गया था। इसके बाद ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा संपर्क बढ़ा और राजन ने गेम में रुपये लगाना शुरू कर दिया।

किस्तों में लगाता रहा रकम

राजन के अनुसार छह जुलाई से 10 अगस्त के बीच उसके बैंक खाते से कुल 4,38,665 रुपये ऑनलाइन गेमिंग में लगाए गए। रकम एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग लेनदेन के जरिये भेजी गई। इसके बाद भी गेमिंग में रकम लगाने का सिलसिला जारी रहा। राजन ने अपने दोस्त के बैंक खाते का भी इस्तेमाल किया। उसके दोस्त के खाते से 1,16,500 रुपये लगाए गए। दोनों खातों से मिलाकर करीब 5,55,165 रुपये गेमिंग में चले गए।

पैसा वापस नहीं आया तो खुला ठगी का राज

काफी रकम लगाने के बाद जब राजन को अपेक्षित भुगतान नहीं मिला तो उसे शक हुआ। जांच-पड़ताल करने पर उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। राजन ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर उससे रकम ली गई है। उसने पुलिस से साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की।

खातों और नंबर की जांच में जुटी पुलिस

मामले में 21 सितंबर को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अब व्हाट्सएप पर संपर्क करने वाले नंबर, जिन बैंक खातों में रकम गई और लेनदेन के दौरान इस्तेमाल हुए अन्य विवरणों की जांच कर रही है। साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन