Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सरकारी योजना में हेराफेरी : सचिव पर एफआईआर के बाद निलंबित

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 30, 2026
Post views : 343

इंदिरा आवास का लाभ ले चुकी महिला को फिर किया चयन, चार और मामलों का खुलासा

उन्नाव। विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। पहले से लाभ ले चुके लोगों को दोबारा सूची में शामिल करने के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की शुरुआत रैनापुर की निवासी शाहीन बेगम की शिकायत से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को पहले ही आवास योजना का लाभ मिल चुका है, उन्हें फिर से चयनित किया जा रहा है। शिकायत के बाद बीडीओ नवाबगंज ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया कि शाहीन बेगम को करीब दस साल पहले इंदिरा आवास योजना के तहत 70 हजार रुपये मिल चुके थे और उनका पक्का मकान भी बन चुका है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार ने उन्हें वर्ष 2025-26 में निराश्रित महिला श्रेणी में फिर से आवास के लिए चयनित कर दिया। सिर्फ एक मामला ही नहीं, बल्कि चार अन्य महिलाओं को भी दोबारा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए चयनित करने की बात सामने आई। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए बीडीओ ने अजगैन कोतवाली में सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।प्रशासन का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन