Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर : अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sat, Sep 12, 2026
Post views : 35

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा,

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। आज मण्डलीय हॉकी गर्ल्स टीम की खिलाड़ियों ने खेल प्रेमी नगर विधायक आकाश सक्सेना को मांग पत्र सौंप कर हॉकी स्टिक, ट्रेक सूट, गोलकीपिंग किट और टर्फ शूज़ की मांग की।

सोलह से अठारह तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रामपुर की बीस बालिकाएं मुरादाबाद मंडल की 14, 17और 19 वर्षीय टीम से खेलेंगी।

रामपुर में पहली बार स्कूल स्टेट आयु वर्ग 14, 17और 19 बालक/ बालिका मंडल स्तर पर आयोजित होने जा रही है।

हॉकी कोच फरहत अली खान ने बताया कि रामपुर में बहुत ही ग़रीब परीवार की बालिकाएं अभ्यास करती हैं।

जो चार बार स्टेट दो बार स्कूल स्टेट खेल चुकी हैं।

एक बालिका मशीयत फातिमा ने यूपी अंडर 14 में चयनित होकर एस जी एफ आई मध्य प्रदेश ग्वालियर में प्रतिभाग किया मशीयत ने नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर रामपुर का नाम रोशन किया।

रामपुर से ही यूपी 14,17 और 19 बालक/ बालिका टीम का चयन किया जाएगा।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन