Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव डूबने से 6 छात्र डूबे, 5 को बचाया गया, एक लापता!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jun 27, 2025
Post views : 99

यूपी के मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव डूबने से 6 छात्र डूबे, 5 को बचाया गया, एक लापता!

  उत्तर प्रदेश मिर्जापुर : दरअसल जनपद मिर्जापुर के गंगा नदी से नाव में बैठकर रात को वाराणसी जा रहे थे छात्र, अचानक नाव डूबने लगी, 5 छात्रों को बचा लिया गया, एक छात्र डूब गया है जिसकी पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है, जानकारी के अनुसार मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव के पास नाव डूबने से 6 छात्र डूब गए. जिसमें से 5 को बचा लिया गया, एक छात्र डूब गया है जिसकी तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि घटना बीती रात लगभग 7:00 बजे की है, एक छोटी सी नाव से छात्र वाराणसी जा रहे थे, इस दौरान नाव में छेद होने के चलते उसमें पानी भर गया और नाव डूबने लगी, सभी कूदकर जान बचाने का प्रयास करने लगे, 5 को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है, एक छात्र अजय डूब गया है, स्थानीय माता प्रसाद पटेल जिला पंचायत सदस्य, पप्पू पटेल और अरविंद सिंह ने बताया कि घटना 7:00 बजे रात की है, सभी छोटी सी नाव से वाराणसी जा रहे थे, छात्र वहां पढ़ाई करते हैं. नाव में छेद होने के चलते नाव डूबने लगा तो सभी ने कूदकर जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें 5 तो बच गए, एक डूब गया है जिसकी तलाश की जा रही है अभी तक NDRF और मोटर वोट नहीं आने पर ग्रामीणों में आक्रोश है, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है, वहीं CO मंजरी राव ने बताया कि नाव डूब गई थी, जिसमें बच्चे सवार थे 5 बच गए हैं, 1 डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन