Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

जातिसूचक गाली देकर धमकाने और 21 लाख की मांग का आरोप; केस दर्ज

120 परिवारों को मिली राहत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: टीकर गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 202

पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। थाना दही क्षेत्र के टीकर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 32 वर्षीय राहुल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार को जब तक पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों के मुताबिक, राहुल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। मंगलवार शाम उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब अंदर झांककर देखा तो राहुल का शव फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना दही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक राहुल के परिवार में उसकी पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं, दो बेटियां और दो बेटे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल शांत स्वभाव का और मेहनती व्यक्ति था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन