Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रयागराज में 35 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सिर-दोनों हाथ और पैर गायब,बैग फेंककर फरार युवक!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 87

प्रयागराज में 35 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सिर-दोनों हाथ और पैर गायब,बैग फेंककर फरार युवक!

    उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल उत्तर प्रदेश से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है जहां युवक की हत्या कर उसके शव के 35 से ज्यादा टुकड़े कर दिए गए, स्कूटी सवार युवक शव के हिस्सों से भरा बैग सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए शव के दोनों हाथ, दोनों पैर के अलावा सिर भी गायब है, ग्रामीणों ने शव फेंकते समय दो युवकों को देखा था, मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव के पास का है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं औद्योगिक थाना क्षेत्र में लवायन कुरिया गांव है, मंगलवार को कुछ ग्रामीण यहां भैंसों को चरा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच तेजी से स्कूटी सवार 2 युवक पहुंचे. उनके हाथ में बड़ा बैग था. वे काफी हड़बड़ी में थे. उन्होंने जल्दी से बैग को फेंक दिया, उनमें से एक युवक कह रहा था कि जल्दी फेंको. इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, औद्योगिक थाना पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई. बैग में शव करीब 35 टुकड़ों में मिला. शव के सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर गायब थे, पुलिस के अनुसार शव किसी युवक का लग रहा है. लाश के बाकी हिस्सों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है. औद्योगिक थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, शव को कई टुकड़ों में फेंका गया है, केवल धड़ वाला हिस्सा ही मिला है,आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से स्कूटी सवारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन