Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खीरी में चाय बनाने को लेकर बहू से नोंकझोंक, नाराज ससुर ने धारदार हथियार से कर दी निर्मम हत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 1, 2025
Post views : 172

खीरी में चाय बनाने को लेकर बहू से नोंकझोंक, नाराज ससुर ने धारदार हथियार से कर दी निर्मम हत्या!

  उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : दरअसल लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के खंजननगर गांव में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गांव में रहने वाले बुजुर्ग पर बहू की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है मिली जानकारी के अनुसार बहू ने चाय बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई थी वारदात के बाद आरोपी ससुर लाश के पास बैठकर पुलिस का इंतजार करता रहा सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है पूरी घटना लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के खंजननगर गांव की बताई जा रही है बुजुर्ग शरीफ (60) अपने परिवार को साथ गांव में रहते हैं क्षेत्राधिकारी मितौली गवेन्द्र गौतम ने बताया कि ससुर शरीफ ने बहू सिम्मी से चाय मांगी जिस पर बहू ने चाय बनाने से इनकार कर दिया चाय बनाने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी इसके बाद गुस्से में आकर ससुर ने धारदार हथियार से बहू पर हमला कर दिया आरोप है कि ससुर ने धारदार हथियार से बहू की निर्मम हत्या कर दी घटना देख मोहल्ले के लोग हक्का-बक्का रह गए   घटना की सूचना एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान को दी प्रधान ने पुलिस को मौके पर बुलाया आरोपी ससुर बहू के शव के पास बैठकर पुलिस का इंतजार करता रहा पुलिस के मुताबिक, आरोपी का बेटा परदेश में मजदूरी करता है आरोपी के अलावा घर पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, सारे लोग घर से लापता हैं आरोपी पुलिस कस्टडी में है तहरीर मिल चुकी है आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन