Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मिठाई की दुकान में फांसी पर लटका मिला कारीगर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप"

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 141

मिठाई की दुकान में फांसी पर लटका मिला कारीगर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप"

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बनकटा गांव निवासी 27 वर्षीय जय प्रकाश तिवारी का शव एक मिठाई की दुकान के अंदर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। जय प्रकाश पिछले कई महीनों से इसी दुकान में कारीगर के रूप में काम कर रहा था।   मृतक के भाई ओम प्रकाश ने दुकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जय प्रकाश का मालिक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की रात जय प्रकाश ने अपने भाई को फोन पर जानकारी दी थी कि उसके साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अगली सुबह उन्हें भाई की मौत की खबर मिली।   थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।   फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जय प्रकाश की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन