Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 144

फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹1,27,862 नकद, चांदी के सिक्के, सोने के टॉप्स और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।   गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील अहमद (32 वर्ष), निवासी कुशमहार थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर और मनोज कुमार (30 वर्ष), निवासी मौलानापुर थाना अहिरौला, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास 23-24 अप्रैल की रात में गिरफ्तार किया गया।   थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी वकील राजीव अग्रवाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। 14-15 अप्रैल की रात चोरों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर नकदी और कीमती सामान पार कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि वकील अहमद के पास से ₹1,07,862 नकद, चांदी के दो सिक्के, सोने के दो जोड़ी टॉप्स और एक REDMI मोबाइल फोन मिला, जबकि मनोज के पास से ₹20,000 बरामद हुए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन