Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा,कार और बाइक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 16, 2025
Post views : 80

यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा,कार और बाइक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल!

    उत्तर प्रदेश महोबा : दरअसल जनपद के श्रीनगर थाना अंतर्गत ननौरा गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गयी अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण इको कार का टायर फटना बताया जा रहा है चरखारी तहसील के बगरोन गांव निवासी कुश कुमार अपनी पत्नी कंचन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इको कार से ननवारा गांव बहू की विदाई कराने जा रहे थे, कार में कुल छह लोग सवार थे, रास्ते में जैसे ही वाहन श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के समीप एक तीव्र मोड़ पर पहुंचा, तभी अचानक कार का टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित हो गयी, कार सामने से आ रही बाइक टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरीं, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया   डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, मृतकों की शिनाख्त कुश कुमार की पत्नी कंचन, 35 वर्षीय भरतलाल, 18 वर्षीय अजय पुत्र संजीव निवासी मुढ़ारी कुलपहाड़, 27 वर्षीय विनोद और महोबा निवासी रामपाल के रूप में हुई. घायलों में चरखारी बगरोन निवासी खुशी, उदयभान और अंकित के नाम शामिल हैं. उनका जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो लोगों और कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. प्रथम दृष्टया हादसे की वजह टायर फटना प्रतीत हो रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन