Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: निषाद पार्टी के पूर्व पदाधिकारी ने की आत्महत्या, Minister और उनके बेटे पर लगाए आरोप!

निषाद पार्टी के पूर्व पदाधिकारी ने की आत्महत्या, Minister और उनके बेटे पर लगाए आरोप!

  उत्तर प्रदेश महराजगंज : महराजगांज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां में 29 वर्षीय युवा नेता धर्मात्मा निषाद ने अपने घर में आत्महत्य कर ली, आपको बता दें धर्मात्मा निषाद पिछले दस वर्षों से एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े थे और विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके थे उनकी मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है मौके में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत गोरखपुर के पीपीगंज कस्बे में डॉक्टर के पास ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया, वहीं मृतक धर्मात्मा निषाद ने अपनी अंतिम पोस्ट में बड़े राजनीतिक नेताओं पर षड्यंत्र रचने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए उन्होंने लिखा कि वे समाज के शोषित, वंचित और निर्बलों की लड़ाई लड़ते रहे, जिससे राजनीतिक और सामाजिक दुश्मन बन गए. उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा कि "मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया, माफ करना मां, पत्नी, अंजली, भैया, दीदी..."   वहीं मृतक धर्मात्मा के बड़े भाई परमात्मा निषाद ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक नामजद मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वे शव नहीं उठाने देंगे. उन्होंने पुलिस कप्तान को मौके पर बुलाने की भी मांग की है. बताया जा रहा है कि धर्मात्मा निषाद ने दो साल पहले गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था उनकी नौ महीने की एक बेटी भी है उनकी मौत से परिवार सदमे में है, पत्नी अंजली सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है प्रभारी निरीक्षक पनियरा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन