Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: त्योहार की खुशियां बनी मातम, सड़क हादसे में महिला सिपाही प्रियंका की मौत से गमगीन हुआ विभाग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 20, 2025
Post views : 180

ड्यूटी से लौटते वक्त सफीपुर के पास हुआ हादसा, दीपावली से पहले घर में छाया मातम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपावली से ठीक पहले उन्नाव पुलिस विभाग में गम का माहौल फैल गया। बांगरमऊ कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका यादव रविवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गईं। ड्यूटी पूरी कर लौटते वक्त उनकी बाइक सफीपुर क्षेत्र में फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मऊ जिले के थाना दोहरीघाट क्षेत्र के बरकोला गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियंका यादव पत्नी बबलू यादव वर्ष 2018 बैच की महिला सिपाही थीं। मौजूदा समय में वह बांगरमऊ कोतवाली में तैनात थीं, जबकि उनके पति गोरखपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत हैं।रविवार को प्रियंका बांगरमऊ से उन्नाव जिला अस्पताल एक महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसके परिवार के सदस्य के साथ आई थीं। मेडिकल परीक्षण न हो पाने पर उन्होंने उस महिला को अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में छोड़ा और फिर उसी परिवारजन के साथ बाइक से वापस बांगरमऊ लौटने लगीं। रास्ते में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में प्रियंका सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपावली से पहले बुझ गया घर का चिराग

प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली समेत पूरे जिले के पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। जिस दीपावली पर वह ड्यूटी के साथ घर में खुशियां बांटने वाली थीं, उसी त्यौहार से पहले उनका घर अंधेरे में डूब गया।

एक बहन और भाई समेत स्वजन बेहाल

प्रियंका की मौत की सूचना जैसे ही मऊ जिले के बरकोला गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। दीपावली की तैयारियां गम में बदल गईं। बहन खुशबू, भाई जय हिंद यादव और पिता रामचंद्र यादव बेसुध हो गए। घर की महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो रही थीं। परिजन तत्काल उन्नाव के लिए रवाना हो गए। स्वजन ने बताया कि प्रियंका की बहन खुशबू के पति की मौत एक वर्ष पहले हुई थी। परिवार उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब दूसरी बेटी की मौत ने सभी को तोड़ दिया।

एसपी ने जताया शोक, कहा—कर्तव्यनिष्ठ सिपाही की कमी नहीं पूरी हो सकेगी

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, प्रियंका यादव एक कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती सिपाही थीं। विभाग ने एक ईमानदार पुलिसकर्मी को खो दिया है। पुलिस परिवार उनके स्वजन के साथ हरसंभव सहयोग करेगा।

[video width="832" height="464" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251019-WA0503.mp4"][/video]

सफीपुर पुलिस ने शुरू की जांच

सफीपुर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।इधर, प्रियंका के परिवार और साथियों के लिए यह दीपावली कभी वैसी नहीं रहेगी। अब उनके नाम का दीप हर साल जलता रहेगा एक ऐसी सिपाही की याद में, जिसने अपनी आखिरी सांस तक ड्यूटी निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन