Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के अमेठी में पति ने की पत्नी की हत्या, दहेज न मिलने पर घोंट दिया गला, अभी हाल ही में 6 माह पहले हुई थी शादी!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 31, 2025
Post views : 145

यूपी के अमेठी में पति ने की पत्नी की हत्या, दहेज न मिलने पर घोंट दिया गला, अभी हाल ही में 6 माह पहले हुई थी शादी!

    उत्तर प्रदेश अमेठी : दरअसल जनपद में पति की क्रूरता का मामला सामने आया है, आरोप है कि पति ने पहले अपनी पत्नी को पीटा, फिर गला दबाकर हत्या कर दी, लगभग छह माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी, पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर निवासी काशी प्रसाद ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी पुत्री राम कुमारी (27) का विवाह 6 माह पूर्व हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था, पुत्री का विवाह मोहन थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा फूला गांव निवासी राम नारायण पुत्र पराग के साथ हुआ था उन्होंने लिखा है कि शादी के कुछ दिन बाद तक रामकुमारी के ससुराल वालों ने ठीक तरीके से रखा, पिता का आरोप है कि उसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने लगे, 27 मई को बेटी को मारा पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया, इस दौरान उसकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने हालात नाजुक देख महिला को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया महिला की हालत लगातार खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां 31 मई को उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के तलाक के बाद दूसरी शादी हुई थी, वहीं मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन