Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

लोगों को घर के पास मिली राहत

बड़ा चौराहा बना तालाब, सीवर कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बनारस में पिता-बहन की निर्मम हत्या, संपत्ति के लिए बेटे ने ईंट-लोहे की रॉड से सिर कूच उतर दिया मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jul 8, 2025
Post views : 117

बनारस में पिता-बहन की निर्मम हत्या, संपत्ति के लिए बेटे ने ईंट-लोहे की रॉड से सिर कूच उतर दिया मौत के घाट!

    उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल जनपद के प्रतापनगर कॉलोनी में संपत्ति के लिए युवक ने अपने पिता और बहन का हत्या कर दी, ईंट और लोहे की रॉड से सिर कूचकर घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कॉलोनी में 75 वर्षीय रिटायर्ड जलकलकर्मी रूप चंद्र भारद्वाज के घर से मंगलवार सुबह शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए, फर्श पर रूप चंद्र भारद्वाज और उनकी बेटी 50 वर्षीय शिवकुमारी का शव पड़ा हुआ था, पूरे घर में खून बिखरा था, घटनास्थल पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह, एडीसीपी नीतू कादयान भी पहुंच गईं घटना के जांच में पुलिस जुटी हुई है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रूप चंद्र भारद्वाज का बेटे राजेश कुमार भारद्वाज के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, इसी विवाद में मंगलवार की सुबह दोनों के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई, जिसमें राजेश ने ईंट और लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया   बीच-बचाव में आई बहन शिवकुमारी पर भी राजेश हमलावर हो गया और उस पर भी लोहे की रॉड से कई वार किए. हमले में पिता और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमले में राजेश की पत्नी भी साथ थी एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि राजेश कुमार ने संपत्ति के विवाद को लेकर अपने पिता और बहन की हत्या कर दी है, घटनास्थल से ईंट और लोहे की रॉड को बरामद किया गया है, बेटे राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन