Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में कार बचाने के चक़्कर में प्लाई बोर्ड भरा ट्रक हाइवे पर पलटने से लगा जाम!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 17, 2025
Post views : 140

बरेली में कार बचाने के चक़्कर में प्लाई बोर्ड भरा ट्रक हाइवे पर पलटने से लगा जाम!

उत्तर प्रदेश बरेली : फतेहगंजपूर्वी में कार बचाने के चक़्कर में प्लाई बोर्ड भरा ट्रक नेशनल हाईवे पर पलट गया जिससे हाइवे पर जाम लग गया।नगर फतेहगंजपूर्वी में पेट्रोल पम्प के सामने गुरुवार प्रातः 11,00 बजे बरेली की ओर से प्लाई बोर्ड भरा ट्रक आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया।घटना के बाद नेशनल हाईवे पर प्लाई बोर्ड के तख्ते बिखर गए इस दौरान ट्रक चालक व परिचालक केबिन में फंस गए जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।सड़क हादसे में चालक परिचालक दोनों चोटिल हो गए।जिनका नगर के स्थानीय क्लीनिक पर उपचार कराया गया।ट्रक चालक नदीम ने बताया की वह मुजफ्फरनगर से प्लाई बोर्ड के तख्ते ट्रक में भरकर बरेली एवं फतेहगंजपूर्वी के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे कि इसी दौरान ट्रक के आगे चल रही कार चालक फोन पर वार्ता कर कार चला रहा था कि उसने अचानक से कार खड़ी कर दी जिस कारण कार को बचाने के चक़्कर में इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर कार तो बच गई किंतु प्लाई भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गया।घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं पुलिस ने दोनों ओर का यातयात एकल दिशा से गुजार कर वाहनों को गंतव्य को रवाना किया।दोपहर बाद क्रेन हैड्रा की मदद से पलटे ट्रक को उठाकर यातयात सुचारु कराया जा सका।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन