Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 20, 2025
Post views : 166

फतेहपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर क़धाता थाना क्षेत्र के भुइयन बाबा के मंदिर के पास बाइक सवार युवक को दबंगो ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी राजा सिंह बाइक से धाता अपने दोस्त के यहां मिलने गया था। थोड़ी देर बाद वह वहां से वापस लौट रहा था। उसी दौरान जैसे ही भुइयन बाबा के पास पहुंचा की उसे गोली मार दी गई। थोड़ी देर बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भेजा गया। घायल ने बताया कि कल खखरेडू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर में शादी समारोह में मारपीट हुई थी। जहां दबंगो ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। लेकिन खखरेडू पुलिस ने उचित कार्यवाही नही की और मामले को हीला हवाली कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ लोगो ने बाइक से आकर उसे गोली मार दी। हालांकि क्षेत्राधिकारी खागा मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर हमलावरों की तलाश में जुटे हुए है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन