Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में ओला ड्राइवर की घर में घुसकर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए कई वार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 16, 2025
Post views : 85

राजधानी लखनऊ में ओला ड्राइवर की घर में घुसकर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए कई वार!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर कर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, इस दौरान मृतक की मां पर भी बदमाशों ने हमला किया, रविवार देर रात की घटना की सूचना पर पुलिस मवई कला गांव पहुंची जहां पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मौके का मुआयना किया, शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्यारो की तलाश में जुट गई है, आपको बता दें कि मृतक संजय ओला रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा माजरा मवई कला का निवासी था और वह ओला टैक्सी चलाता था, मृतक की मां रामदुलारी ने बताया कि रात 12 बजे घर पर सब सो रहे थे. तभी रात में दो लोग आए और दरवाजा खटखटाने लगे, जैसे ही दरवाजा खोला दोनों युवकों ने पहले मेरा गला दबा दिया, उसके बाद संजय के साथ मारपीट करने लगे और पास में रखे चारा काटने वाले बांके से संजय के सिर और कमर पर कई वार किया, संजय उठकर भागा फिर वह पास में नहर में फंस गया, दोनों बदमाशों ने नहर में पकड़कर बांके से कई वार कर उसकी हत्या कर दी,   DCP नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने बताया कि, रविवार देर रात रहीमाबाद थाने में सूचना मिली कि मवई कला निवासी कार चालक संजय जिसकी उम्र लगभग 40 साल है बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है, सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तथा फील्ड यूनिट घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा किए गए, मृतक की मां की तहरीर पर कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन