Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में मशीन में फंसकर महिला की मौत, कबाड़ फैक्ट्री में करती थी काम, कपड़ा फंसने से बैलेंस बिगड़ा!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Aug 8, 2025
Post views : 178

उन्नाव में मशीन में फंसकर महिला की मौत, कबाड़ फैक्ट्री में करती थी काम, कपड़ा फंसने से बैलेंस बिगड़ा!

  दरअसल ख़बर यूपी के उन्नाव से है जहां कोतवाली सदर क्षेत्र के शेखपुर नगर के पास स्थित एक कबाड़ की फैक्ट्री में एक दुखद हादसा हुआ। फैक्ट्री में काम करने वाली 35 वर्षीय महिला कर्मचारी की मशीन में फंसकर मौत हो गई। ममता पत्नी चंद्र किशोर निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली सदर रोजाना की तरह कबाड़ की फैक्ट्री में काम करने पहुंची थीं। वह मशीन पर काम कर रही थीं जब अचानक उनका कपड़ा मशीन में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पूरी तरह मशीन में जा फंसीं।   आपको बता दे कि मशीन के तेज संचालन के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उनकी हालत बहुत गंभीर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री संचालक और अन्य कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एकमात्र बेटे की स्थिति बहुत दयनीय है। सूचना पाकर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के संबंध में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों और मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन