Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में फिर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रियाटर्ड BRO जवान के हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंके,इलाके में दहशत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 13, 2025
Post views : 91

यूपी में फिर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रियाटर्ड BRO जवान के हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंके,इलाके में दहशत!

    उत्तर प्रदेश बलिया : दरअसल बलिया जनपद में मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तर्ज पर बलिया में भी प्रेमी और पत्नी की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश पुलिस ने किया है, मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपी और उसकी प्रेमिका की काली करतूत सुनकर हर कोई हैरान है, यह जघन्य हत्याकांड बीते दिनों अंजाम दिया गया था, हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में करके अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया गया था, आपको बता दें दो दिन पहले खेत में मानव हाथ पैर कटे हुए मिले थे. इसके बाद पुलिस जांच में मानव अंगों की शिनाख्त रिटायर्ड बीआरओ जवान देवेंद्र के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस कातिलों की तलाश कर रही थी अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में शनिवार को पॉलिथीन में कटे हाथ-पैर मिले थे सोमवार को एक पुराने कुएं से शेष अंग भी बरामद हुए. शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई. देवेंद्र बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) में इलेक्ट्रिशियन था. इसके बाद जांच पड़ताल में देवेंद्र राम की पत्नी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई पड़ताल में पता चला कि देवेंद्र की पत्नी के संबंध ट्रक ड्राइवर अनिल यादव से हैं. जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच कलह होती थी. इसी वजह से पत्नी ने प्रेमी के साथ योजना बनाकर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मकान में देवेंद्र की हत्या कर दी, इसके बाद शव छुपाने की नीयत से हाथ-पैर और धड़ काट कर बोलेरो गाड़ी से ले जाकर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया था   अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के अनुसार देवेंद्र की हत्या में दोनों की संलिप्तता उजागर होने के बाद हत्यारोपी अनिल की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई थी. सोमवार को मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी अनिल यादव से मुठभेड़ हो गई. आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में अनिल के पैर में गोली लग गई. इसके बाद उसे दबोच लिया गया. साथ ही हत्या में सहयोग करने वाले साथी सतीश यादव को दौड़ा कर पकड़ लिया गया. मामले में देवेंद्र की पत्नी, अनिल यादव और सतीश यादव पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन