Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 24 घंटे के अंदर मासूम हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 1, 2025
Post views : 120

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के गगनी खेड़ा में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के महज 24 घंटे बाद ही आरोपी अशोक पुत्र हीरालाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। दरअसल, शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर गगनी खेड़ा गांव में दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसमें अशोक ने गोली चलाई, जिससे अजीत (10) पुत्र सोनू निषाद की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अशोक लखापुर के जंगल में छिपा है। सूचना पर गंगाघाट थाना पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अशोक के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने .315 बोर का असलहा, एक जिंदा कारतूस और चेंबर में फंसा हुआ खोखा कारतूस बरामद किया।

[video width="848" height="480" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250901-WA0356.mp4"][/video]

अपर एसपी दक्षिणी अखिलेश सिंह ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन