Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

मांगने पर घर में घुसकर पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जेके भारत टीवी के संपादक जावेद मियां का इंतकाल, पत्रकारिता जगत में शोक : जेके भारत टीवी के संपादक जावेद मियां का इंतकाल, पत्रकारिता जगत में शोक, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 24

जेके भारत टीवी के संपादक जावेद मियां का इंतकाल, पत्रकारिता जगत में शोक, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जेके भारत टीवी के संपादक जावेद मियां का रविवार तड़के करीब 3 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

जावेद मियां लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे और अपने समाचार माध्यम के जरिए क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे। उनके अचानक निधन से पत्रकारिता से जुड़े साथियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख जताया है।

परिजनों के मुताबिक, जावेद मियां को रात करीब 3 बजे अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में भी मातम का माहौल है।

उनकी नमाज-ए-जनाजा खजान खां का कुआं स्थित काले खां की मस्जिद में अदा की जाएगी। हालांकि, दफन का समय अभी मुकर्रर नहीं किया गया है। समय तय होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने जावेद मियां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सब्र की दुआ की है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन