Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पीतल नगरी में जल निगम के संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, बहन को फोन कर कहा- मैं बहुत परेशान हूं!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 3, 2025
Post views : 138

पीतल नगरी में जल निगम के संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, बहन को फोन कर कहा- मैं बहुत परेशान हूं!

  उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : दरअसल पीतल नगरी मुरादाबाद में जल निगम मे तैनात संविदाकर्मी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली इससे पहले उसने बहन को फोन कर कहा कि वह बहुत परेशान है, मरने जा रहा है इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कर्मी ने आत्महत्या कर ली थी उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के BSNL कॉलोनी निवासी अंकित तिवारी जल निगम में संविदा कर्मी था वह मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला था उसकी मां ज्ञान लक्ष्मी BSNL में कार्यरत हैं जबकि पिता की 22 साल पहले मौत हो चुकी है गुरुवार को अंकित ने शादी के बाद से कश्मीर में रह रही बहन शिल्पी को फोन किया कहा कि वह बहुत परेशान है इसके बाद उसने फोन कट कर दिया शिल्पी ने तुरंत अपनी मां ज्ञान लक्ष्मी को फोन मिलाया मां ने तुरंत 112 को सूचना दी जब तक परिजन और पुलिस कमरे पर पहुंचे, तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी उसने आत्महत्या कर ली थी मौके से सुसाइड नोट भी मिला इसमें कर्मी ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है अंकित का एक भाई भी है उसकी शादी हो चुकी है वह अयोध्या में ही परिवार समेत रहता है सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी पुलिस मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन