Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

मस्जिद-मदरसा हटाए जाने के बाद रिफाहे आम सोसाइटी ने उठाए निष्पक्षता के सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कानपुर जिला अधिकारी Vs CMO, CMO सस्पेंड, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत 3 MLA की पैरवी भी नहीं आई कोई काम!

कानपुर जिला अधिकारी Vs CMO, CMO सस्पेंड, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत 3 MLA की पैरवी भी नहीं आई कोई काम!

    उत्तर प्रदेश कानपुर : यूपी के कानपुर के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी की लड़ाई में योगी सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है, योगी सरकार ने कानपुर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया है, शासन में सचिव रितु माहेश्वरी की ओर से ये कार्रवाई की गई है, उनकी ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि CMO ने कई नियुक्तियों के प्रकरण में अपने स्तर से लापरवाही बरती अब डॉ. हरिदत्त नेमी को चिकित्सा निदेशालय से सम्बद्ध कर दिया गया है. वहीं श्रावस्ती से डॉ. उदय नाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया है, वहीं  कानपुर के डीएम और सीएमओ विवाद ने कुछ दिन पहले राजनीतिक रूप ले लिया था यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा एमएलसी अरुण पाठक व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सीएमओ की पैरवी करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्र भेजा था, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और भाजपा एमएलसी अरुण पाठक ने कहा था कि उन्होंने सीएमओ के व्यवहार, उनके कार्य व जनता के प्रति दी गई जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन करने के लिए पत्र भेजा है. उनका जो भी मामला चल रहा है, उसमें डीएम ने अपने स्तर से कार्रवाई की है, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा व महेश त्रिवेदी ने डीएम की पैरवी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था अब शहर में चर्चा जोरों पर है, विधानसभा अध्यक्ष व विधायकों की पैरवी भी डॉ. हरिदत्त नेमी के काम नहीं आई और उन्हें कार्रवाई का दंश झेलना पड़ गया, वहीं, इस मामले में डीएम बाजी मार ले गए चर्चा है कि डीएम और सीएमओ के बीच हुए विवाद के पीछे एक फर्म की कहानी है. सीएमओ ने फर्म को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत बताया था. लिखा था, एक फर्म जिसकी जांच सीबीआई ने की हो, उसे डीएम ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया जबकि दूसरी ओर डीएम ने सीएमओ को उनके काम के प्रति लापरवाह माना था. ऐसे में दोनों अफसरों के बीच पहले तनातनी का दौर रहा, फिर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए विधायकों के हस्तक्षेप के बाद मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन