Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कांशीराम काॅलोनी मार्ग चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 1, 2025
Post views : 156

1.23 करोड़ की मंजूरी, 98.18 लाख की पहली किस्त जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। सदर तहसील से जुड़ा कांशीराम काॅलोनी संपर्क मार्ग अब जर्जर खड़ंजे से निकलकर डामरी सड़क में तब्दील होगा। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने के लिए 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण शुरू कराने के लिए 98.18 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।फिलहाल यह सड़क महज साढ़े तीन मीटर चौड़ी है और जर्जर हालत में है। पीडब्ल्यूडी ने इसे दो लेन का बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

ग्रामीणों को राहत

मार्ग चौड़ीकरण से सिंघूपुर, बरवट सहित आठ गांवों की 10 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। गांव से तहसील तक की दूरी कम समय में तय होगी। बीमार और स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में आसानी होगी। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे।

तहसील तक आसान सफर

नई सड़क बनने से लोगों को तहसील और अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा होगी। अभी लोग टूटी सड़कों से होकर बड़े जोखिम में सफर करते हैं। वाहनों का खर्च और समय दोनों कम होगा। ग्रामीण न्यायालय और तहसील के काम आसानी से निपटा सकेंगे।

खड़ंजा से मुक्ति

अब टूटी-फूटी खड़ंजा और गड्ढों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। बरसात में कीचड़ और धूल की दिक्कत से लोग बच पाएंगे। वाहन दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। सड़क पर चलना महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी आसान होगा।

विकास को गति

सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। खेतों से बाजार तक सामान आसानी से पहुंच सकेगा। स्थानीय रोजगार और छोटे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। गांव-गांव का संपर्क मजबूत होने से विकास की रफ्तार तेज होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन