Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नपा अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने नगरीय सुविधा दिवस में सुनी समस्याएं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 29, 2025
Post views : 183

बिजली, सड़क, पेयजल और जल निकासी सहित समस्याओं का हुआ निस्तारण

  सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️ उन्नाव। नगर पालिका परिषद गंगाघाट में मंगलवार को नगरीय सुविधा दिवस का आयोजन अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय और ईओ मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें नगर वासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और संबंधित समस्याओं का निराकरण भी तत्काल किया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर वासियों की पानी बिजली सड़क प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर लोग आते हैं और उनका तुरंत निराकरण मौके पर ही करा दिया जाता है। गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशानुरूप नगर पालिका में नगरीय सुविधा दिवस आयोजित करने का फैसला किया गया है। हर माह के अंतिम मंगलवार को यह "नागरिक सुविधा दिवस" हो रहा है। यह यहां की जनता के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है सभी को एक ही जगह अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है जिनकी जो समस्याएं होती हैं उन्हें यहां सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारित कराया जाता है।इस अवसर पर अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने नपा के अधिकारियों को फिल्ड पर जाकर जनता से जुड़ी समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने का निर्देश दिया।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन