Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब उन्नाव जंक्शन पर भी रुकेगी अमृत भारत ट्रेन : अजमेर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 30, 2025
Post views : 138

सांसद साक्षी महाराज की पहल पर रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। अब अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज उन्नाव जंक्शन पर भी होगा। इस फैसले से अजमेर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी तक उन्नाव के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर या लखनऊ का रुख करना पड़ता था। अजमेर जाने वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए सांसद साक्षी महाराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की थी कि अमृत भारत ट्रेन का ठहराव उन्नाव में भी होना चाहिए। रेल मंत्री ने इस मांग को स्वीकृति दे दी है। दैनिक यात्री संघ अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि ट्रेन नंबर 05587 दरभंगा से मदार (अजमेर) जाने वाली अमृत भारत ट्रेन अब उन्नाव जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी। यह ट्रेन 30 सितंबर से रोजाना सुबह 4:05 बजे उन्नाव पहुंचेगी और 4:07 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से उन्नाव और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जो यात्री अब तक अजमेर के लिए कानपुर या लखनऊ जाने को मजबूर थे, वे सीधे उन्नाव से ही सफर शुरू कर पाएंगे। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

स्थानीय संगठनों ने जताया आभार

यात्री संघ और स्थानीय लोगों ने सांसद साक्षी महाराज और रेल मंत्री का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह कदम उन्नाव जंक्शन की महत्ता को और बढ़ाएगा और यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन