Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहीदों की नगरी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर में टेंपो चला रहे पिता और दो बेटों की दर्दनाक मौत, पत्नी-बेटी की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, May 21, 2025
Post views : 136

शहीदों की नगरी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर में टेंपो चला रहे पिता और दो बेटों की दर्दनाक मौत, पत्नी-बेटी की हालत गंभीर!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर: दरअसल जनपद शाहजहांपुर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया मदनापुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी जिसमें टेंपो चला रहे पिता और 2 बेटों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के कटरा जलालाबाद मार्ग की है बताया जा रहा कि बरेली के रहने वाले बनारसी उर्फ जितेंद्र अपने टेंपो को खुद ड्राइव कर शाहजहांपुर के मदनापुर में अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे, जहां से वह देर रात अपने घर बरेली वापस जा रहे थे, तभी चंदोखा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो मालिक बनारसी के दो बेटों सिद्धार्थ और बाबू ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी रागिनी और बेटी अनन्या को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पूरी घटना पर पुलिस अधीक्षक राजीव द्विवेदी का कहना है कि एक टेंपो बरेली के लिए जा रहा था, जिसका एक्सीडेंट अज्ञात वाहन से हो गया. इसमें टेंपो चला रहे शख्स और उसकी पत्नी तीन बच्चे थे पिता और दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि पत्नी और बेटी का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है, वहीं मृतक पिता और दोनों बेटों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन