Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: PWD का जूनियर इंजीनियर ले रहा था 50 हजार रुपये रिश्वत, एंटी करप्शन ने छापा मारकर रंगे हाथ दबोचा, AE भागा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 143

PWD का जूनियर इंजीनियर ले रहा था 50 हजार रुपये रिश्वत, एंटी करप्शन ने छापा मारकर रंगे हाथ दबोचा, AE भागा!

  उत्तर प्रदेश हापुड़ : दरअसल जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में मंगलवार को छापा मार कर JE को ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं, मौका पाकर एई मौके से फरार हो गया, एंटी करप्शन की टीम आरोपी जेई को पड़कर थाने ले गई है   आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरौली के पास लोक निर्माण विभाग का कार्यालय है. लोक निर्माण विभाग में कार्य करने वाले ठेकेदार ने मेरठ एंटी करप्शन टीम से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. ठेकेदार ने बताया था कि उसने हापुड़ लोक निर्माण विभाग कार्यालय से ठेका लेकर एक कार्य किया था लेकिन उसके पेमेंट को लेकर कार्यालय में तैनात जेई और एई ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया और 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जेई अशोक कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया वहीं, मौका पाकर मौके से एई संजय कुमार फरार हो गया. एंटी करप्शन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. एंटी करप्शन की टीम की छापामार कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है शिकायतकर्ता पीड़ित ठेकेदार संदीप कुमार ने बताया कि उसने लोक निर्माण विभाग में एक टेंडर डाला था, इसके बाद उसे टेंडर मिल गया और उसने काम कर दिया. इसके बाद जब उसे पेमेंट के लिए बुलाया गया तो जेई अशोक कुमार ने कहा कि हिसाब तो ज्यादा है, फिलहाल आप हमें 50 हजार रुपये दे दो, हम आपकी पेमेंट कर देंगे. इस पर उशने कहा कि मुझे तो इस काम में नुकसान है, मैं पैसे नहीं दे सकता हूं. इस पर जेई अशोक कुमार ने कहा कि पैसा तो देना पड़ेगा, इसके बाद जेई अशोक कुमार ने कहा कि या तो हिसाब कर दो या आपकी फर्म सड़क में कमी दिखाकर ब्लैक लिस्ट कर दी जाएगी. इसके बाद वह डर गया और 50 हजार रुपये देने के लिए 8 अगस्त को देने के लिए हां बोल दिया था, इसके बाद 8 तारीख में ही मेरठ एंटी करप्शन टीम से जाकर मिला और लिखित शिकायत दी. छुट्टियां होने के कारण टीम ने मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने छापा मार कर रंगे हाथ 50000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने जेई अशोक कुमार को पकड़ा है. जेई और एई ने 1 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन