Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

जातिसूचक गाली देकर धमकाने और 21 लाख की मांग का आरोप; केस दर्ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक जंगल मे खेत पर काम कर रहे किसान हमला, : रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक जंगल मे खेत पर काम कर रहे किसान हमला, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sat, Aug 29, 2026
Post views : 66

रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक जंगल मे खेत पर काम कर रहे किसान हमला,

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। उत्तर प्रदेश मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक जंगल मे खेत पर काम कर रहे किसान राकेश कुमार सैनी पर किया जानलेवा हमला किसान घायल सरकारी अस्पताल मे चल रहा है इलाज,

रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के किशनपुर सीतारामपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, किसान राकेश कुमार सैनी पुत्र राम प्रसाद सिंह सैनी जंगल में मौजूद थे।ओर अपने खेत पर काम कर रहे थे इसी दौरान तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल किसान को किसी तरह वहां से निकालकर उनके घर लेकर आए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल राकेश कुमार सैनी को उपचार के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है और जंगल में जाने वाले लोगों में भी दहशत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन