Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सौतेली औरत ने पति के पेट में घोंपा चाकू,मुकदमा दर्जकर जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधी घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 3, 2025
Post views : 87

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। रविवार देर रात बड़ा चौराहा ओवरब्रिज पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा की फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि भाजपा नेता प्रवीण भानू मिश्रा अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों को बेहतर इलाज दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुर केवटा तालाब बस्ती निवासी शानू (25) पुत्र मुन्नू, ऋषि राठौर (18) पुत्र राजेश और राज गुप्ता (18) पुत्र बबलू रविवार रात करीब दस बजे बाइक से कचहरी पुल होते हुए घर जा रहे थे। उसी समय एक कार्यक्रम से लौट रहीं पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा की गाड़ी पुल के कर्व पर पहुँची और सामने से आई बाइक से टकरा गई थी। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रवीण मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में दो युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं। एक युवक की कलाई में हल्की समस्या पाई गई है, जिसका उपचार हड्डी विशेषज्ञ कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में वह भी पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आएगा। प्रवीण भानू मिश्रा ने इस कठिन समय में सहयोग और संवेदनशीलता दिखाने वाले क्षेत्रीयजन और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुआओं और शुभकामनाओं से ही घायल शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इस घटना को आधार बनाकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सबका कर्तव्य है कि एक-दूसरे का साथ दें और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन