Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश बजट 2025 में संस्कृत छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, मिलेगी स्कॉलरशिप!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 21, 2025
Post views : 146

उत्तर प्रदेश बजट 2025 में संस्कृत छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, मिलेगी स्कॉलरशिप!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने सदन की कार्रवाई में तीन भाषाओं को शामिल किया है अब सबसे पुरानी भाषाओं में से एक संस्कृत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है,इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, वहीं राजकीय संस्कृत पाठशालाओं के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, आपको बता दें कि प्रदेश में हर साल करीब 1 लाख बच्चे संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं बजट 2025 में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए 666 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवन निर्माण, विस्तार, विद्युतीकरण व भूमि भवन क्रय के लिए 479 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है इसके अलावा सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्गत पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन के लिए 150 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है. विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है   बजट में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूलों के निर्माण के लिए भी बजट जारी किया गया है लखनऊ में सैनिक स्कूल निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था रखी गई है वहीं बजट में पूर्वांचल के प्रथम एवं प्रदेश के दूसरे सैनिक स्कूल की स्थापना गोरखपुर में करने की व्यवस्था की गई है इसके अलावा एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का जनपद गोरखपुर में निर्माण प्रारम्भ किया जा चुका है जिसके लिये 20 करोड़ रुपए दिए गए हैं वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में खेलकूद की प्रतिभा विकसित करने के लिए विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं हाल ही में सम्पन्न 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 24 रजत, 50 कांस्य पदक सहित कुल 99 पदक प्राप्त किए!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन