Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jul 19, 2025
Post views : 240

25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज: एंटी करप्शन टीम ने प्रयागराज में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, दरअसल करछना थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के विवाद में दरोगा ने पीड़ित से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, यह मामला एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा शुक्रवार को शाम 5 बजे जैसे ही दरोगा ने 25 हजार रुपए की घूस ली, टीम ने तत्काल उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार दरोगा का नाम अभिनव सिंह यादव है, जिसकी तैनाती प्रयागराज के करछना थाने में थी मिली जानकारी के मुताबिक, करछना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव में बीते दिनों एक गरीब परिवार अपना पुराना कच्चे मकान तोड़कर नया मकान बना रहा था. इसके निर्माण कार्य में पड़ोसियों द्वारा लगातार अड़चनें डाली जा रही थीं, एक दिन पड़ोसियों ने निर्माणाधीन मकान के पिलर को गिराने की कोशिश की, जिससे झगड़ा बढ़ गया, इस घटना पर गरीब परिवार की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, इसी मामले में करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह यादव ने केस को हल्का करने के नाम पर पीड़ित परिवार से 25 हजार रुपए की मांग की थी. मजबूर परिवार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया. तय समय और स्थान पर जैसे ही दरोगा अभिनव सिंह यादव ने 25 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा, बाद में उसे गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया. एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव सहित कुल 11 लोग शामिल रहे,  एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दरोगा के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन