Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उधारी का पैसा वापस न करना पड़े इसलिए कर दी थी दोस्त की हत्या, पुलिस ने 6 महीने बाद मुठभेड़ में किया गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 8, 2025
Post views : 104

उधारी का पैसा वापस न करना पड़े इसलिए कर दी थी दोस्त की हत्या, पुलिस ने 6 महीने बाद मुठभेड़ में किया गिरफ्तार!

    उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद : दरअसल फिरोजाबाद से दोस्ती के रिश्ते को तार तार कर देने बल मामला सामने आया है जहां, हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के पैर में गोली भी लगी है, घायलावस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, आपको बता दें गिरफ्तार आरोपी ने अपने ही साथी को पैसों की खातिर मार डाला था अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 6 महीने पहले मटसेना थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर कारकोली के जंगल में एक डेड बॉडी बरामद हुई थी पहले उसके चेहरे को कुचला गया और फिर गोली मारी गई थी बाद में डेड बॉडी की शिनाख्त रविकांत के रूप में हुई थी, जो कि थाना रामगढ़ के गांव नैपई का रहने वाला था, पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि रविकांत हलवाई का काम करता था और प्रेम बाबू उर्फ भूरा निवासी गांव बबाइन थाना खैरगढ़ इसका ठेकेदार था रविकांत के लगभग एक लाख रुपये ठेकेदार प्रेम बाबू उर्फ भूरा पर उधार थे रविकांत प्रेम बाबू से अपने पैसे वापस मांगता था इसी बात पर प्रेम बाबू ने अपने दो साथी धीरेंद्र और रब्बी की मदद से रविकांत की हत्या कर दी थी, शव को जंगल में फेंक दिया था दो दिन पहले धीरेंद्र और रब्बी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि प्रेमबाबू फरार था इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस जब गांव खडेरिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तो पुलिस ने एक बाइक को रुकवाने की कोशिश की बाइक सवार गाड़ी को मोड़कर भागने लगा हड़बड़ी में बाइक फिसलकर गिर गई पुलिस ने जब बाइक सवार की पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार गोली लगने से घायल हुआ पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेमबाबू उर्फ भूरा बताया जो कि रविकांत मर्डर केस में फरार था प्रेमबाबू के कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन