Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेमी ने की विधवा महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- 'दूसरों से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार डाला'!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 27, 2025
Post views : 148

प्रेमी ने की विधवा महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- 'दूसरों से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार डाला'!

    उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद में सोमवार को विधवा महिला की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है पुलिस जांच में महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही कथित प्रेमी है, आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है, उसने पुलिस को बताया कि उसे इस बात का शक था, कि महिला का किसी और से भी अवैध संबंध है, इसी गुस्से में उसने ईंट से कूचकर विधवा महिला को मौत के घाट उतार दिया, घटना सदर कोतवाली के मेरापुर गांव की है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली नगर की रहने वाली विधवा महिला गौरा देवी (30) का शव मेरापुर गांव में नहर के पास सोमवार को मिला था, इस मामले में मृत महिला के देवर अमित कुमार निषाद ने संतोष सोनकर, निवासी ग्राम कुसमरा, थाना कुरारा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, पुलिस ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती चली गईं, फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए. सर्विलांस और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद ली गई और महिला के प्रेमी संतोष सोनकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, CO राजेश कमल ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह बरगलाता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती पर टूट गया. उसने हत्या की बात कबूल की और बताया शक की वजह से उसने महिला की हत्या की थी. आरोपी ने बताया कि उसका और सरिता के करीब 5-6 वर्षों से संबंध थे. इसी दौरान करीब 4 वर्ष पहले सरिता के पति की मृत्यु के बाद संबंध और गहरे हो गए थे, इधर, एक-दो वर्षों से सरिता की अन्य व्यक्तियों से भी बातचीत होने लगी, जिससे दोनों में अनबन हो गई. इसी बात को लेकर अभियुक्त ने मृतका सरिता को मिलने के लिए बुलाया और ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी, मृत महिला सरिता के पति रामसहारे निषाद की पांच साल पहले मौत हो चुकी है. सरिता अपनी सास रामरती से अलग अपनी 6 साल की बेटी अनुसुइया के साथ रहती थी सोमवार सुबह करीब 11 बजे सरिता कचहरी जाने को कहकर घर से निकली थी, दोपहर 1 बजे नहर से लगी सभासद राम कन्हैया निषाद की कच्ची झोपड़ी के बाहर सरिता का शव पड़ा मिला था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन