Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कादरगंज में किया गया वीर शहीद आलोक पाठक की प्रतिमा का अनावरण,विधायक-एमएलसी ने फूलमाला व अंगवस्त्र पहनाकर दी श्रद्धांजलि!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 135

कादरगंज में किया गया वीर शहीद आलोक पाठक की प्रतिमा का अनावरण,विधायक-एमएलसी ने फूलमाला व अंगवस्त्र पहनाकर दी श्रद्धांजलि!

   

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता।

  उत्तर प्रदेश बरेली जनपद में थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम कादरगंज में वीर शहीद आलोक पाठक की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर तो जनप्रतिनिधियों ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर श्रद्धांजलि दी।आलोक पाठक सन 2010 में 19 वर्ष की आयु में देश की सेवा के लिए 16 राजपूत रेजीमेंट पहुँचे थे जो फतेहगढ़ में ट्रेनिंग पूर्ण कर प्रथम पोस्टिंग के लिए ग्लेशियर पहुँचे थे जहाँ काफी समयं तक देश सेवा करने पश्चात अरुणाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर रहकर देश सेवा की थी।किन्तु कारगिल में बटालिक जटिल स्थिति के चलते खराब मौसम में भी चुनौतियों के साथ देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अमर शहीद हो गए।वीर शहीद आलोक पाठक की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कादरगंज में मूर्ति का अनावरण किया गया जहाँ लखनऊ से सैन्य अधिकारी एवं फरीदपुर भाजपा विधायक समेत एमएलसी बरेली-रामपुर कुंवर महाराज सिंह,देवदत्त शर्मा एडवोकेट,कुंवर पाल पाठक,चैतन्य वीर पाठक,प्रेम शंकर पाठक,चंद्रेश पाठक,राजीव कुमार आदि परिवार के सदस्यों ने प्रतिमा को फूलमाला व अंगवस्त्र पहनकर वहीं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भावनात्मक श्रद्धांजलि दी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन