Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में चेयरमैन प्रतिनिधि को ब्लैकमेल करने वाला युवक जेल भेजा गया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 30, 2025
Post views : 129

प्रवीण मिश्रा भानू बोले— ऐसी हरकतें समाज के लिए नुकसानदायक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नगर पालिका चेयरमैन श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने और बाद में उसे डिलीट करने के नाम पर वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि मामला थाना दही क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले उसने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू के खिलाफ अभद्र पोस्ट की थी। शिकायत के अनुसार, पोस्ट हटाने के लिए उसने पैसे की मांग की। इस पर प्रवीण मिश्रा भानू ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस के मुताबिक, अचलगंज थाना क्षेत्र के जमुका निवासी इंडियन आकाश नाम का युवक सोशल मीडिया पर सक्रिय था और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाकर पोस्ट करता था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इधर, प्रवीण मिश्रा भानू ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक और अभद्र बातें फैलाईं। जब आपत्ति जताई गई तो उसने पोस्ट हटाने के बदले पैसों की मांग शुरू कर दी। मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें समाज और सार्वजनिक जीवन दोनों के लिए नुकसानदायक हैं। कानून में मेरा पूरा भरोसा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन