Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ‎फतेहपुर में आरके हॉस्पिटल ने लगाया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 170 मरीजों का हुआ निःशुल्क सफल इलाज!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Oct 14, 2025
Post views : 156

‎फतेहपुर में आरके हॉस्पिटल ने लगाया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 170 मरीजों का हुआ निःशुल्क सफल इलाज!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद में अवंतीबाई चौराहा, नसीरपुर रोड स्थित आरके हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्थानीय लोगों को फ्री ओपीडी, मुफ्त चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में करीब 170 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टरों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. रवि आनंद, डॉ. किरण सिंह, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. ज्ञानेंद्र के. सिंह और डॉ. तबरेज सिद्दीकी ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। आरके हॉस्पिटल के डॉ तबरेज सिद्दीकी ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक बनाना है।साथ ही बताया गया कि प्रत्येक रविवार को आरके हॉस्पिटल में फ्री ओपीडी किया जाएगा। और भविष्य में भी ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन