Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पत्नी ने मेरठ के नीले ड्रम की याद दिला पति को दी हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल शुरू!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 20, 2025
Post views : 176

पत्नी ने मेरठ के नीले ड्रम की याद दिला पति को दी हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल शुरू!

  उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल यूपी में इस समय नीले ड्रम का खौफ कम होता नहीं दिख रहा है, आपको बता दें मेरठ में पिछले दिनों पत्नी और उसके प्रेमी ने पति सौरभ को मौत के घाट उतारा और टुकड़े-टुकड़े करके लाश को नीले ड्रम में डालने के बाद सीमेंट से भर दिया था, यह घटना चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन अब यही घटना मर्दों के खौफ की वजह भी बन रही है, अब वाराणसी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मेरठ वाले ड्रम कांड की तर्ज पर हत्या की धमकी वाराणसी में तैनात वरिष्ठ सहायक लोको पायलट को मिली है, इस मामले में लोको पायलट की तहरीर पर पत्नी और उसके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लोको पायलट पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में तैनात है सिगरा थाना इंचार्ज ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले सुमित कुमार पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में तैनात हैं उनकी पत्नी और वह वाराणसी के ही छितुपुर इलाके में किराए पर रहते हैं, आरोप है कि सुमित ने पत्नी और साले की बातचीत की रिकॉर्डिंग मोबाइल पर सुनी थी, इसमें दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे सुमित का आरोप है कि यह बात जब पत्नी से पूछी तो वह चिल्ला कर बोली कि मेरठ वाले मर्डर की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दूंगी फिर उसके बाद उसने भाई को भी बुला लिया, दोनों ने लोको पायलट को जमकर पीटा, तीन दिन में हत्या की धमकी दी लोको पायलट ने सुरक्षा की मांग की है, उसने पुलिस को रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी प्रभारी विकल्प शांडिल्य इस मामले की जांच कर रहे हैं, कार्यवाहक थाना प्रभारी राज बहादुर मौर्य का कहना है कि प्रकरण को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, फिलहाल मामले में सुमित कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ऑडियो साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन