Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नाहल नदी में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है। ब्यूरो रिप : नाहल नदी में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

आसिम अज़ीज़

Fri, Aug 21, 2026
Post views : 129

नाहल नदी में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

रामपुर । मिलक तहसील क्षेत्र में निपानिया और खानपुर गांवों के बीच नाहल नदी में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत नदी में डूबने से हुई लग रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और महिला की शिनाख्त होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

ग्रामीणों की सूचना पर केमरी और शहजादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को लेकर दोनों थानों की पुलिस के बीच घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र को लेकर सीमा विवाद भी उत्पन्न हो गया।

आज करीब दो बजे ग्रामीणों ने नाहल नदी में महिला का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना 

सूचना मिलने पर केमरी और शहजादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में बताती रही, जिससे कुछ देर तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में, सूचना मिलने पर सीओ प्रीतम पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

सीओ के हस्तक्षेप के बाद, दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से शव को नदी से बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन