तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा : तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Mon, Sep 21, 2026
तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर।थाना कोतवाली:-चोरी की गयी 15 मोटरसाईकिल के साथ 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली ,रामपुर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम तथा सर्विलांस सैल रामपुर द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन नफर अभियुक्तगण 1-मोहम्मद सारिक पुत्र नासिर निवासी मौ0 बारादरी महमूद खां थाना गंज,रामपुर 2-कय्यूम अली पुत्र महफूज अली निवासी ग्राम खोद थाना अजीमनगर,रामपुर 3-रफत अली पुत्र फरजन्द अली निवासी हुसैन मस्जिद नई बस्ती अजीतपुर थाना सिविल लाईन,रामपुर को चोरी की गयी 15 मोटरसाईकिलों के साथ हमसफर चौक निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0-143/2026, धारा- 303(2)/317(2)/317(3)/317(4)/317(5)/318(4) बीएनएस बनाम मोहम्मद सारिक उपरोक्त आदि 03 नफर के विरुद्व पंजीकृत कराया गया ।
पूछताछ
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बरामदशुदा 15 मोटरसाईकिलो को जनपद,अन्य जनपदो व अन्य राज्यो से चोरी करना बताया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण
1-मोहम्मद सारिक पुत्र नासिर निवासी मौ0 बारादरी महमूद खां थाना गंज,रामपुर
2-कय्यूम अली पुत्र महफूज अली निवासी ग्राम खोद थाना अजीमनगर,रामपुर
3-रफत अली पुत्र फरजन्द अली निवासी हुसैन मस्जिद नई बस्ती अजीतपुर थाना सिविल लाईन,रामपुर
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन