Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मेरठ में प्रशिक्षण(Training) के दौरान सेना का ड्रोन लापता, जांच में जुटी सेना और पुलिस, अभी तक नहीं मिला सुराग!

मेरठ में प्रशिक्षण(Training) के दौरान सेना का ड्रोन लापता, जांच में जुटी सेना और पुलिस, अभी तक नहीं मिला सुराग!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के सिटी रेलवे स्टेशन के पास बीते सोमवार शाम सेना का एक ड्रोन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया, जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के उद्देश्य से ड्रोन उड़ाया जा रहा था, इसी दौरान ड्रोन की कनेक्टिविटी मॉनीटर से टूट गई और वह आसमान में कहीं गुम हो गया इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, इसके बाद सेना की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है बताया जा रहा कि बीते सोमवार शाम को निगरानी एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से सेना द्वारा कैंट एरिया में ड्रोन का परीक्षण किया जा रहा था. इसी दौरान ड्रोन आसमान में कहीं लापता हो गया. ड्रोने की कनेक्टिविटी अचानक मॉनिटर से टूट गई थी इसकी बारे में वहां मौजूद आर्मी स्टाफ को जानकारी हुई तत्काल उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी, काफी देर तक ड्रोन को खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला, ड्रोन का परीक्षण सिटी रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा था,मामले में रेलवे रोड थाने के नजदीक स्थित 622 ईएमई बटालियन के हवलदार मेजर तकनीशियन दीपक रॉय की तरफ से ड्रोन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ड्रोन गुम होने की तहरीर सेना के एक ऑफिसर की तरफ से दी गई है. जिसमें जानकारी दी गई है कि रोहटा रोड पर प्रशिक्षण और निगरानी के उद्देश्य से उड़ाया गया ड्रोन रेलवे लाइन की दूसरी ओर चला गया था, उसके बाद उससे संपर्क कट गया, उसकी खोजबीन भी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई, इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम को ड्रोन खोजने में लगाया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन