Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी अमरोहा जंगल के बीच बनी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत!

यूपी अमरोहा जंगल के बीच बनी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश अमरोहा : दरअसल यूपी के अमरोहा के अतरासी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा, धमाके इतने तेज थे कि पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए वहीं सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आपको बता दें कि रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी में स्थित पटाखा फैक्ट्री जो कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल में संचालित है, फैक्ट्री में दोपहर के समय 25 महिला और पुरुष कम कर रहे थे, इसी दौरान किसी मजदूर के बच्चे ने फुलझड़ी जला दी इसके बाद वहां रखे पटाखे और बारूद में आग लग गई. करीब 15 मिनट तक ब्लास्ट होता रहा, धमाके की आवाज और धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई, मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकलने का अभियान शुरू कर दिया   वहीं सोमवार के दोपहर मद्रासी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही मौके पर अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. घटना में 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों की सूची जारी की गई है जो इस तहर है. मोना पुत्र गिरी चंद्र निवासी मोती नगर, विशाल पुत्र धर्मवीर मोती नगर, पूजा पुत्र गिरीश चंद्र, सलोनी पुत्री रामावतार अतरासी, इंद्रावती पत्नी छोटेलाल निवासी मोती नगर, सोनिया पत्नी ओमप्रकाश निवासी ग्राम पसरा, पूजा पत्नी राजेश कुमार निवासी ग्राम पपसरा, पूजा पत्नी अमित कुमार निवासी मोती नगर, नसरीन अज्ञात, पिंकी पत्नी रामावतार निवासी अतरासी, बाकी कुछ अज्ञात है. सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, पूरे मामले पर अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फैक्ट्री शेफूर अहमद पुत्र केसर अहमद जो कि जिला हापुड़ का रहने वाला है. सोमवार दोपहर विस्फोट हो गया. जिसमें पांच महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 12 से अधिक घायल हो गए है, मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, विस्फोट किस कारण हुआ उसकी जांच पड़ताल की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन