Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया ,ग्राम बैरूआ, चन्दपुरा खर्दा का ए : बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया ,ग्राम बैरूआ, चन्दपुरा खर्दा का एडीएम ने किया निरीक्षण।

आसिम अज़ीज़

Tue, Aug 18, 2026
Post views : 124

बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया ,ग्राम बैरूआ, चन्दपुरा खर्दा का एडीएम ने किया निरीक्षण।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

रामपुर। जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में संभावित बाढ़ की तैयारियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को जानने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आनन्द कुमार सिंह के साथ उप जिलाधिकारी शाहबाद एवं आपदा सहायक द्वारा तहसील शाहबाद के ग्राम बैरूआ, चन्दपुरा खर्दा का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया और रामगंगा नदी  के जलस्तर में वृद्धि के कारण जलमग्न हुए क्षेत्रों एवं बाढ़ से प्रभावित मार्गों का जायजा लिया गया। 

टीम द्वारा स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन कर संभावित जोखिमों का आकलन किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने उप जिलाधिकारी शाहबाद को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर पुल का निर्माण किया जाये, ताकि रामगंगा का जल स्तर बढने से आने-जाने वाले लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने सड़क को सीमेंट-कंक्रीट (सी.सी.) निर्माण के माध्यम से सुदृढ़ कर आवागमन को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए जाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया कि यदि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रभावित परिवारों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था राहत शिविरों/राहत स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

 राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, बिस्तर, शौचालय, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा का सामना न करना पड़े।

अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जनपद प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन