Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गुमशुदा : आठ दिन बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 27, 2026
Post views : 82

हनुमान मंदिर में पूजा करने निकला था अविनाश, तलाश में जुटी पुलिस

उन्नाव। शहर के आदर्श नगर निवासी 35 वर्षीय अविनाश गुप्ता उर्फ भोला का आठ दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। वह आठ अक्टूबर की सुबह घर से बड़े हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए निकला था। बेटे का सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई है। आदर्श नगर निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता उर्फ बब्लू के मुताबिक, उनका बेटा अविनाश आठ अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे नगर पालिका के सामने आईबीपी रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजा करने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मंदिर परिसर, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक, लापता युवक की लंबाई करीब पांच फीट सात इंच और रंग गोरा है। घर से निकलते समय उसने हल्की हरी टी-शर्ट और भूरे रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन