Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ की ओर निकले भाजपाई : लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 3, 2026
Post views : 27

पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, सदर विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्नाव। लोकतंत्र के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता उन्नाव से लखनऊ के लिए रवाना हुए। शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई इस पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ में लोकभवन से परिवर्तन चौक तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला। भाजपा की ओर से इस पदयात्रा को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम दिया गया है। कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का संदेश देने की बात कही। जिला कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया। रवाना होने से पहले पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की अपील की। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनहित के सवालों को लगातार उठाना जरूरी है। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और संगठनात्मक एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।पदयात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, महामंत्री नूतन सिंह और नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन