Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या : शक के घेरे में छात्र के कई दोस्त,घर से बुलाकर लेजाने के बाद हुई वारदात!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 28, 2026
Post views : 578

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है थाना इज्जतनगर क्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र की कई बार चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई है।घटना के मामले में मृतक के दोस्तों पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप सामने आया है।पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इज्जतनगर क्षेत्र के मोहल्ला अशोक विहार निवासी शिवा पटेल (17)शुक्रवार को अपने घर में मौजूद था परिजनों अनुसार देर रात्रि शिवा के कुछ दोस्त शिवा को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए।आरोप है कि चार खम्भा स्थित एक स्कूल के पास शिवा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शिवा को परिजन आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्र शिवा ने दम तोड़ दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता हिमांशु पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरिक्षक इज्जतनगर ने बताया कि छात्र के शरीर पर चाकू के तीन गहरे घाव मिले हैं,प्रारंभिक जाँच में किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है हालांकि घटना की असल वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है शिवा अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था जो पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए पिता के साथ ई-रिक्शा भी चलाता था।पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

Breaking News

Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन