Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पटेल जयंती : तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 31, 2026
Post views : 115

जयंती कार्यक्रम में श्वेता मिश्रा और प्रवीण भानु मिश्रा ने लोगों का स्वागत किया, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दिलाई शपथ

उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को लखनऊ बाईपास स्थित तिकोनिया पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा और भाजपा नेता एंव पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानु मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर प्रवीण मिश्रा भानु ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की अलग-अलग रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देश के प्रति समर्पण, साहस और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों ने वहां पहुंचे नगरवासियों का स्वागत और अभिनंदन भी किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल, सभासद मीरा आर्या, राकेश साहू, दीपक दीक्षित मोनू, मोहम्मद दिलशाद और शिव बरन कुशवाहा समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन