Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व, बच्चियों ने बांधी : रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व, बच्चियों ने बांधी राखी। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Thu, Aug 27, 2026
Post views : 81

रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व, बच्चियों ने बांधी राखी।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने चमरव्वा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय मडैयान शादी पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। जिलाधिकारी के विद्यालय पहुंचते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय का वातावरण उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों ने जिलाधिकारी की कलाई पर स्नेहपूर्वक राखी बांधी और तिलक कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने भी जिलाधिकारी को राखी बांधकर पर्व की बधाई दी। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि बच्चियां समाज की शक्ति हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर खीर का भी आनंद लिया और उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय मडैयान शादी में कुल 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चियों द्वारा राखी बांधे जाने को अपने लिए विशेष और सुखद अनुभव बताते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर उनके साथ पर्व मनाना बेहद आत्मीय एवं आनंददायक अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की मुस्कान और उनका सुरक्षित भविष्य ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की बहनों को विशेष सौगात दी गई है। 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश में बहनों के लिए यूपीएसआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए भी निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन